
कलेक्टर एवं एसएसपी रायपुर ने EV 3 व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को दी हरी झण्डी
रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नई पहल जोड़ी गयी हैै। जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा अब शहर के प्रमुख मार्गो के साथ ही साथ शहर की गलियों में भी जाकर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी कार्यवाही करेगी जिसके लिए आम नागरिकों को वाहन चालन के दौरान निमयों का पालन कर वाहन चलाने के लिए छत्तीसगढ़ की EV 3 व्हीलर कंपनी जी.के. इलेक्ट्रिक के सहयोग से Ev ट्रैफिक पेट्रोलिंग बनाया गया है जिसमें यातायात नियमों से संबंधित सचित्र स्लोगन लगाया गया है साथ ही पी.ए. सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार की सुविधा भी दी गयी है जिसे आज दिनांक 25.06.2025 को कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार एवं एस.एस.पी. रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कलेक्टर परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों के पालन कर वाहन चलाने हेतु जनजागरूकता लाने निर्देशित किया गया है। परिपालन में डॉ. प्रशांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक याातायात रायपुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतीश कुमार ठाकुर एवं श्री गुरजीत सिंह के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा EV 3व्हीलर कंपनी जी.के. इलेक्ट्रिक के सहयोग से EV3 व्हीलर वाहन को यातायात पेट्रोलिंग के रूप में विकसीत किया गया है जिसमें यातायात नियमों से संबंधित स्टीगर लगाया गया है जो आम लोगो को वाहन चालन के दौरान अपनाये जाने वाले छोटी-छोटी बातों की ओर अपना ध्यान आकृष्ट करेंगे जैसै कि दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगायें, रॉग साईड वाहन ना चलाए, नोपार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएॅ, दोपहिया में तीन सवारी ना चलें, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करें ईत्यादि छोटी-छोटी मगर गहरी बातों का पालन किये जाने स्लोगन लगाया गया है जिससे निश्चित ही वाहन चालकों में नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगी। उक्त EV .3 व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को कलेक्टर रायपुर श्री गौरव कुमार एवं एस.एस.पी. रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कलेक्टर परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री गौरव कुमार द्वारा स्वयं ई-रिक्शा चलाकर लोगों सेे वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान अपने उद्बोधन में कलेक्टर गौरव कुमार द्वारा रायपुर पुलिस यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में अपना पूरा योगदान दे रही है किन्तु वे सफल तभी होंगे जब आप और हम मिलकर उनका सहयोग करेंगें। हमे भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। सुबह जब हम घर से निकले तो ये तय करें कि मुझसे किसी भी प्रकार के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना हो तथा अपने घर के सदस्यों को भी नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें तभी हम एक अच्छा समाज, अच्छा वातावरण एवं एक अच्छे शहर का निर्माण कर सकते है।
इस संबंध में एस.एस.पी. डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन चालकों से नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि कैसे हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर नियमों का पालन कर सकते है। जब भी हम दोपहिया वाहन चलाए तो हेलमेट पहन ले, चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगा ले, वाहन चालन के दौरान मोबाईल फोन आने पर ध्यान ना दे, अत्यंत आवश्यक होने पर किनारे रूक कर बात कर ले, नशे की हालत में तो कभी भी वाहन ना चलाएॅ इससे स्वयं तथा दूसरो के जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। अपने दिशा में ही वाहन चलाएॅ एवं यातायात संकेतों का पालन कर वाहन चलाएं। ऐसा करने पर हम एक सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था का निर्माण कर सकते है जो बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी एक मिशाल के रूप में पेश होगी।
इस दौरान छत्तीसगढ़ की EV 3 व्हीलर कंपनी जी.के. इलेक्ट्रिक ग्रुप के डायरेक्टर श्री पुनीत परवानी एवं श्री अमर परवानी भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस के साथ मिलकर उक्त ट्रैफिक पेट्रोलिंग का निर्माण किया। इस मौके पर श्री पुनीत परवानी ने बताया कि हमारा उद्देश्य जनता को ट्रैफिक नियमों के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हे सुरक्षित यातायात के लिए प्रोत्साहित करना है, यह प्रयास निश्चित रूप से रायपुर की सड़कों को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पहल से न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन बढेगा बल्कि सड़कों पर सुरक्षा भी बढ़ेगी।
उक्त यातायात पेट्रोलिंग EV 3व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश कुमार ठाकुर एवं गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी यातायात तेलीबांधा निरीक्षक विशाल कुजूर उपस्थित रहें।