Aaj Ka Rashifal : 18/07/2025 दिन शुक्रवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

. 💫 || श्री राधे||💫
🕉️ जय जय श्री राधारमण🕉️
दैनिक पञ्चांग व राशिफल
दिनाँक:-18/07/2025,शुक्रवार
अष्टमी, कृष्ण पक्ष,
तिथि———— अष्टमी 17:01:12 तक
पक्ष————————– कृष्ण
नक्षत्र———– अश्विनी 26:12:52
योग————- सुकर्मा 06:46:56
योग————— धृति 27:55:05
करण—‐——- बालव 06:06:33
करण———– कौलव 17:01:12
करण————- तैतुल 27:52:44
वार———————— शुक्रवार
माह————————- श्रावण
चन्द्र राशि——————– मेष
सूर्य राशि——————- कर्क
रितु————————— वर्षा
आयन—————— दक्षिणायण
संवत्सर——————- विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) ————- सिद्धार्थी
विक्रम संवत—————- 2082
गुजराती संवत————– 2081
शक संवत—————— 1947
कलि संवत——————- 5126
सूर्योदय—————- 05:36:23
सूर्यास्त—————– 19:14:21
दिन काल————– 13:37:58
रात्री काल————– 10:22:32
चंद्रास्त—————– 12:50:05
चंद्रोदय—————– 24:05:38
लग्न ——- कर्क 1°26′, 91°26′
सूर्य नक्षत्र——————- पुनर्वसु
चन्द्र नक्षत्र—————— अश्विनी
नक्षत्र पाया——————- स्वर्ण
🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩
चु—- अश्विनी 09:17:58
चे—- अश्विनी 14:57:03
चो—- अश्विनी 20:35:20
ला—- अश्विनी 26:12:52
🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩
गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18
न च तस्मान्मनुष्येषु कश्चिन्मे प्रियकृत्तमः।
भविता न च मे तस्मादन्यः प्रियतरो भुवि॥
उससे बढ़कर मेरा प्रिय कार्य करने वाला मनुष्यों में कोई भी नहीं है तथा पृथ्वीभर में उससे बढ़कर मेरा प्रिय दूसरा कोई भविष्य में होगा भी नहीं
॥69॥
💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपको अच्छा धन लाभ होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।मानसिक शांति रहेगी। तन-मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करेंगे। किसी जॉब या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है।वैवाहिक जीवन सुख में बीतेगा।पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। । वाहन सावधानी से चलाएँ।
🐂वृष
सितारों का संकेत है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अप्रत्याशित धन लाभ होगा लेकिन व्यय भार बढ़ने से चिंतित रहेंगे। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। आज के दिन किसी जरूरतमंद की मदद अवश्य करें। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। कर्जभार से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
👫मिथुन
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। कार्य-व्यापार की समस्याओं का निदान होगा। सुख- सुविधाओं की वस्तुएं खरीदेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो इधर की बात उधर करते हैं। वाणी का प्रयोग सावधानी से करें। गौ माता को हरा चारा खिलाकर दिन को बेहतर बना सकते हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
🦀कर्क
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल दायक साबित होगा। किसी भी विवाद में पड़ना आपके लिए आज के दिन उचित नहीं होगा। खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। विरोधी पक्ष सक्रिय होंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अनुकूल है। वृद्ध जनों की सेवा करके आज का दिन बेहतर बना सकते हैं।
कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है।
🐅सिंह
सितारे कह रहे हैं की स्थाई संपत्ति को लेकर के किसी निर्णय पर पहुंच सकते हैं। नए घर या दुकान लेने का सपना साकार हो सकता है। जरूरी काम को लेकर के यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। समय से कार्य पूरा नहीं होने के कारण से तनाव में रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। आज के दिन बास से बहस हो सकती है।आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।
🙍♀️कन्या
सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा होगा। माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धन संबंधी लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य व्यापार में दबाव महसूस करेंगे। जल्दबाजी से लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। भगवान शिव का दर्शन/पूजन आपका दिन को बेहतर बना सकता है। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें।
⚖️तुला
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कुछ दिक्कत आ सकती है। नौकरी को लेकर की कोई परिवर्तन चाहते हैं वह आज के दिन वह संभव हो सकता है। कार्य व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी समाचार के प्राप्त होने पर मन खिन्न रह सकता है। परिवार में मेहमानों का आगमन हो सकता है।आज के दिन किसी भी इन्वेस्टमेंट से बचें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।
🦂वृश्चिक
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। आपकी उन्नति का रोड मैप तैयार होगा। धन आगमन बना रहेगा। अप्रत्याशित लाभ भी संभव है। खर्चों को संभालना आपके लिए जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय स्वविवेक से लेना आपके लिए हितकर होगा। दूसरों के बातों में ना आएं। लाइफ पार्टनर के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हनुमान जी के दर्शन से आपका दिन बेहतर बनेगा। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
🏹धनु
सितारे कह रहे हैं की धनु राशि के जो जातक का राजनीति में है उनके लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। प्रेम में पड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन किसी दु:स्वप्न की तरह बीतेगा। पार्टनर के व्यवहार से आप परेशान रहेंगे। बचपन के किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा में आ रही अड़चनें दूर होंगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आज का दिन बेहतर बना सकते हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
🐊मकर
सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपको नए कॉन्ट्रैक्ट और नए पार्टनर्स मिलेंगे। कार्य-व्यापार में किसी भी विवाद में ना पड़ें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। धन कमाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपना सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। धैर्य रखें। हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी के बांएं पांव का तिलक लगाएं।
🍯कुंभ
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रह सकता है। पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। कोई भी कार्य जिसमें एक से अधिक साझेदारी हो उसमें सोच समझ करके निवेश करें। आज के दिन स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बिन मांगे किसी को सलाह ना दें। शत्रु पक्ष सक्रिय होगा लेकिन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। भोलेनाथ को शक्कर मिश्रित दूध चढ़ाने से दिन बेहतर होगा।
स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।
🐟मीन
सितारे कह रहे हैं कि अपेक्षाकृत आज का दिन आपके लिए बेहतर होगा। कार्य-व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। अच्छा धन कमाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।परिवार में तनाव रह सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। चोट चपेट लग सकती है। व्यापारी वर्ग अधीनस्थ कर्मचारियों से परेशान रह सकता है। किसी जरूरतमंद को धन का दान कर दें तो आज का दिन बेहतर होगा।
☀️आप सभी का दिन बेहतर हो☀️
पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा
कुंडली दिखाने के लिए संपर्क करें