
- आम आदमी पार्टी विधान सभा आरंग 20/07/2025
- छत्तीसगढ़ मे सुशासन का ढोल जंगलराज चरम सीमा पर – परमानंद जांगड़े
- शिक्षा रोजगार से वंचित कर, नशे की ओर धकेलकर युवाओं को वोट के लिए इस्तेमाल कर रही सरकार- परमानंद जांगड़े
रायपुर, 20 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी एस सी विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने छत्तीसगढ़ में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कानूनी व्यवस्था चरमराई हुई है। मंत्री विधायक अधिकारी धन संचय करने में मशगूल हैं। प्रदेश में किसानो को खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश को नशे के दलदल में धकेलने के लिए जगह जगह नई शराब दुकाने खोली जा रही है। हजारों सरकारी स्कूलों को षड्यंत्र पूर्वक बंद करने में सरकार आमादा हो चली है। कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। अपराध की घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। नशा चाकू बाजी आम बात हो गई है। लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। तो डर और भय का माहौल में लोग निकलने को मजबूर हैं।
अपराध की आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर होती दिखाई दे रही है। अपराधों में वृद्धि, पुलिस की निष्क्रियता, राजनीतिक संरक्षण जैसे मुद्दों ने स्थिति को और भी चिंताजनक बना दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2023 आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 15% की वृद्धि हुई। औसतन 5–6 मामले दर्ज। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ी। राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जैसे शहरों में हत्या और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई हैं। चाकूबाजी और गैंगवार की घटनाएं बढ़ी हैं, विगत दिनों आरंग विधान सभा के ग्राम उमरिया में पेट्रोल पंप के कर्मचारी को नशेड़ियों ने चाकूमार हत्या कर दी एवँ नगदी रकम लूट फरार हो गये जिसमे ग्राम गुजरा निवासी कोमल बंजारे की दर्दनाक मौत हो गई।
इस प्रकार की घटना वारदात की मुख्य वजह शराब सूखा नशा नशीली टेबलेट सिरप गांजा नशा पान होती है। इस पर ठोस कार्यवाही नहीं होने से प्रदेश अपराध का गढ़ बन रहा है। प्रदेश के युवा पीढ़ी नशा के शिकार होकर बर्बाद हो रही है। सरकार सुलभ शराब उपलब्धता को लेकर बहुत सक्रियता से काम करते दिख रही हैं। वही शासकीय स्कूलों को बंद करने में आमदा हो गई है। यू कहे भाजपा की सुसासन की डोल पीटने वाली भाजपा सरकार कुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़ में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण और पैसे के बल पर अपराधियों को थाना से छूट मिल जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद होने से अपराध की घटना काफ़ी तेज़ी से बढ़ रही है। युवाओं में नशे की स्थिति चिंताजनक है, सरकार युवाओं को शिक्षा रोजगार से वंचित कर, नशे की ओर धकेलकर वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है। राज्य में शराब, गांजा, अफीम, स्मैक, कोरेक्स, टेबलेट और तंबाकू उत्पादों का सेवन लगातार बढ़ रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र इलाकों में युवा पीढ़ी नशे की भवर जाल में पूरा तरीके से फस रही है। कॉलेज और स्कूल स्तर पर नशे का चलन खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। नशे के व्यापार पर सरकार जानबूझकर रोक नहीं लगा पा रही है । रिम्स कालेज में रोज़ दो किलो अवैध गाँजा खप रही हैं। सरकार चाहती है कि आज का युवा नशे में नाश होकर कोई न कोई अपराध करें ताकि अपराधी होने के कारण सरकारी नौकरी के लिए स्वतः अपात्र हो जाए।
सरकार को नौकरी देने के झंझट से छुटकारा मिल जाये।
आम आदमी पार्टी के नेता डागेश्वर भारती राजू कुर्रे भुनेश जांगड़े देवेंद्र बंजारे का आरोप है कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय अपराधों को दबाने या आंकड़ों में हेरफेर करने का प्रयास कर रही है। जनता की सुरक्षा के बजाय VIP सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक ढील और सख्त कार्रवाई की कमी है।पुलिस राजनीतिक दबाव में काम करने को मजबूर है। कमजोर इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक की कमी के कारण या तो आरोपी पकड़ा ही नहीं जाता या फिर उस पर बाद में अपराध सिद्ध नहीं हो पाता है। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो जातें हैं।
कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण लोगों का भरोसा सरकार और पुलिस से उठ रहा है। महिलाएं और बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि राज्य में “कानून का राज” है, लेकिन अपराध, नक्सली वारदात और प्रशासनिक ढील साबित करती है कि सरकार कानून व्यवस्था में पूरी तरह विफल है!
परमानंद जांगड़े
प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी
एस.सी.विंग