नेशनल/इंटरनेशनल

शादी के तीन माह बाद ही मां बनी विवाहिता! सच सामने आया तो पति को दी धमकी, ज्यादा बखेड़ा किया तो ड्रम में भर दूंगी

शादी के तीन माह बाद ही मां बनी विवाहिता! सच सामने आया तो पति को दी धमकी, ज्यादा बखेड़ा किया तो ड्रम में भर दूंगी

डेस्क। UP क़े मेरठ में शादी के डेढ़ माह बाद ही नव विवाहिता 3 माह की गर्भवती निकली तो घर में बखेड़ा खड़ा हो गया। नव विवाहिता ने अपने पति को धमकी दी कि ज्यादा बखेड़ा किया तो ड्रम में भर दूंगी? बेचारा पति एसएसपी ऑफिस पहुंचा और पत्नि की शिकायत की।

दरअसल, मेरठ के सरधना में युवक ने पत्नी पर हत्या की साजिश रचने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। शादी के डेढ़ माह बाद पता चला कि पत्नी तीन माह की गर्भवती है, पति के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी से जान का खतरा जताया है। पीड़ित ने पत्नी, मायका पक्ष और बिचौलिए पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार शादी के डेढ़ माह बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी तीन माह के गर्भ से है। इस बात के सामने आने पर अब पत्नी उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी 6 मार्च, 2025 को हापुड़ जिले के एक गांव की युवती से हुई थी।

शादी की पहली रात खिला दी नींद की गोली

शादी की पहली रात को ही पत्नी ने उसे दूध में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। पूछने पर पत्नी ने यह माना किया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसी के कहने पर उसने नींद की गोली दी थी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने लड़की के मायके पक्ष व बिचौलिए से बात की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली।

शादी के चार दिन बाद ही पत्नी अपने मायके में चली गई। शादी के एक सप्ताह बाद पत्नी की कॉल उसकी बहन के फोन पर आई। पत्नी ने पीड़ित की बहन को बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद वह पत्नी को ससुराल से अपने घर ले आया। पत्नी उसके व उसके परिजनों के साथ अक्सर झगड़ा करने लगी। शादी के दो महीने बाद पत्नी के पेट में दर्द होने पर उसे महिला चिकित्सक को दिखाया गया।

अल्ट्रासाउंड में तीन माह की गर्भवती निकली नवविवाहिता

चिकित्सक ने उसे अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। रिपोर्ट में उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती पाई गई। जबकि उस समय उसकी शादी को मात्र डेढ़ माह ही हुआ था। परिजनाें ने उसकी पत्नी से पूछताछ की तो उसने स्पष्ट कहा कि यह बच्चा उसके प्रेमी का है। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ अक्सर फोन पर चैट करती रहती थी। उसके फोन पर उसके प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो भी हैं।

उसने पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी तो वह बिचौलिए के साथ उसके घर पहुंचे। 8 मई को उसके घर पर पंचायत हुई। इसके बाद पत्नी जेवरात व अपने कपड़े लेकर मायके चली गई। इस बीच पत्नी ने गर्भपात भी कराया।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

कु​छ दिनों बाद पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ उसके घर पहुंची और परिजनों के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी व मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button