CG ब्रेकिंग : चोर गिरोह का आतंक खत्म, 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी, सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना..

CG ब्रेकिंग : चोर गिरोह का आतंक खत्म, 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी, सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना..
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के गंडई और छुईखदान थाना क्षेत्र में बीते महीनों से सक्रिय चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख 30 हजार रुपये से अधिक की चोरी गई संपत्ति जब्त की है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय सूने और वृद्धजनों के मकानों को निशाना बनाते थे। गिरोह की गिरफ्तारी गंडई थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में हुई। सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इन आरोपियों की अन्य जिलों में भी संलिप्तता की संभावना जताई गई है, जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी खैरागढ़, बेमेतरा और दुर्ग जिले के निवासी हैं।