
ब्लॉक कांग्रेस खरोरा अब हर शनिवार को करेगी हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ का आयोजन
खरोरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के द्वारा अब से प्रत्येक शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुरुवात रायपुर खरोरा स्टेट हाइवे में स्तिथ दक्षिमुखी हनुमान मंदिर मुरा (पेंड्रावन खार) में कल 02 जुलाई शनिवार को सामूहिक हनुमान चालिसा का आयोजन, खरोरा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा द्वारा किया गया। जिसमें हनुमान मंदिर के पंडित निमेष शुक्ला, जिला कॉंग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उद्योराम वर्मा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रभारी गोपी साहू (अध्यक्ष पलारी नगर पंचायत )पूर्व जनपद अध्यक्ष देवव्रत नायक, भावेश बघेल कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी, अंकित वर्मा अध्यक्ष धरसीवा विधानसभा युवक कांग्रेस, खूबी डहरिया उपाध्यक्ष विधानसभा युवक कांग्रेस, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा, जिला महामंत्री घनश्याम वर्मा, आदिवासी समाज अध्यक्ष भगबली ध्रुव, बबलू भाटिया, सुरेन्द्र गिलहरे, पन्ना देवांगन, शशांक शेखर चंद्राकर, मुकेश ठाकुर, अनिल मारकोस, उपेंद्र मानिकपुरी, दिलीप वर्मा, विनोद वर्मा, कमलेश रात्रे, बनमाली राम शान,रेशम वर्मा, पप्पू घनश्याम नायक, थनवार सिन्हा, अमित उइके, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी वर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस खरोरा के कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।