
उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी रायपुर सेंट्रल जेल से फरार, पुलिस ने शुरू की सर्च ऑपरेशन…
रायपुर। राजधानी रायपुर की जेल से आज दोपहर एक कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक करीब 12 बजे महिला जेल की ओर वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसमें पाँच कैदी शामिल थे। इसी दौरान एक कैदी मौके से भाग निकला।
फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है, जो गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई है।
फिलहाल फरार कैदी की तलाश में पुलिस की टीम सक्रिय कर दी गई है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।