
CG ब्रेकिंग: समय पर नहीं पहुँचे दफ्तर कर्मचारियों को नहीं मिली एंट्री, कलेक्टर ने बंद करवा दिया गेट, जानिए पुरा मामला…
गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर ने सुबह 10 बजे के बाद जिला कार्यालय आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई है। सोमवार सुबह कलेक्टर स्वयं कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुँचे और गेट को बंद करवा दिया। इस दौरान कई अफसर और कर्मचारी बाहर ही रह गए।
आपको बता दें कलेक्टर भगवान दास उइके ने पहले भी नोटिस और समझाइश दी थी। वही कलेक्टर के इस फैसले का जनता ने स्वागत किया। नागरिकों ने कहा अब कामकाज समय पर होगा, इंतजार नहीं करना पड़ेगा।