
परिक्षेत्र साहू संघ लखना में संतोष, मुकेश और सोनम हुए निर्वाचित…
तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ तिल्दा के सानिध्य में परिक्षेत्र साहू संघ लखना का निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार साहू खैरखुट, उपाध्यक्ष मुकेश साहू सरोरा, उपाध्यक्ष महिला सोनम साहू सद्दू, निर्वाचित हुए व संगठन सचिव पुरुष दुष्यंत साहू सरोरा,संगठन सचिव महिला रतनी साहू बेमता निर्विरोध चुने गए।
उक्त निर्वाचन कार्यक्रम में पोषण लाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू, सचिव डागेश्वर डॉ शिव कुमार साहू कोषाध्यक्ष रायखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष झब्बू साहू किरना परिक्षेत्र अध्यक्ष पवन साहू उपाध्यक्ष संतोष साहू, बेनी साहू, त्रिलोचन साहू अध्यक्ष नेवरा, निर्वाचन अधिकारी के रूप में संपन्न कराया उक्त अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष तुलाराम साहू, महेंद्र साहू, बलदाऊ साहू, तखत साहू सचिव, ओमिन साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू समाज, डॉ तखत साहू, रणजीत साहू, उत्तम साहू, बलदाऊ साहू, डॉ शेखर साहू, भारत साहू, परमेश्वर साहू, जामवती साहू, किशोर साहू, मोहन साहू उपाध्यक्ष सहित पूरे परिक्षेत्र ग्रामीण महिला सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे उक्त निर्वाचन 98% वोटिंग कर लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बना आभार प्रदर्शन अध्यक्ष संतोष साहू जी ने किया।