
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुरूद मंडल के कुटेला गांव में पथ संचलन
आरंग। “भारत में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जैसे सर्वगुण संपन्न संतानो तथा सुरदास, नांकदेव, मीराबाई रैदास जैसे कवियों एवं भगतसिंह,सुभाषचंद्र बोस और घासीदास जैसे जननायको ने जन्म लिया। यहाँ विदेशों से लोग संस्कृति सिखने आते है, भारत की सभ्यता और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाते है इसलिए विश्व में भारत की पहचान एक महान देश के रूप मे है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर ग्रामीण के सेवा प्रमुख अजीत वर्मा जी ने कहा की वर्ष 1925 मे प्रारंभ हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा भी रामजी की भांती संघर्ष और संकल्पशीलता से युक्त रही है। आज संघ सबसे अनुठा,व्यापक और राष्ट्रव्यापी संघठन बन गया है तथा विविध क्षेत्रों मे काम करने लगा है।
ग्राम कुटेला की गलियों मे नागरिकों महिलाओ एवं बच्चों ने फुलो की वर्षा कर स्वयंसेवक का स्वागत किया। इस अवसर पर पुरा मंडल के स्वयंसेवक उपस्थित थे! ग्राम के शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में सुभाषित युवराज चक्रधारी, कमल धीवर द्वारा अमृत वचन तथा धनसिंग निषाद के द्वारा शून्य से शतक अंक की मन भावना जैसे भाव से गीत गायन हुआ तत्पश्चात वक्ता का उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ।