नेशनल/इंटरनेशनल

आज से LPG सिलेंडर हो गया सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या रह गया इसका दाम…

आज से LPG सिलेंडर हो गया सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या रह गया इसका दाम…

नई दिल्ली। 1 नवंबर 2025 से LPG गैस सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की है, जिससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सर्विस चलाने वाले बिज़नेस को इसका सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि इन सेक्टर में LPG का उपयोग सबसे अधिक होता है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 4.5 रुपये से 6.5 रुपये तक की कमी की है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 5 रुपये सस्ता हो गया है।

पिछले महीने अक्टूबर 2025 में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 15.5 से 16.5 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी, जिसका बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ा था। नवंबर में हुई यह कमी उस बढ़ोतरी के बाद एक राहत के रूप में आई है।

किस शहर में कितने में मिल रहा है कमर्शियल LPG सिलेंडर?

शहर पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) कितनी सस्ती हुई?
दिल्ली ₹1,595.50 ₹1,590.50 ₹5.00
कोलकाता ₹1,700.50 ₹1,694.00 ₹6.50
मुंबई ₹1,547.00 ₹1,542.00 ₹5.00
चेन्नई ₹1,754.50 ₹1,750.00 ₹4.50

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button