
CG Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर…
महासमुंद। जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


