छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, किस जिले में पड़ेगी कितनी ठंड

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में आ रहे तापमान में गिरावट के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

सबसे ठंडा रहेगा अंबिकापुर

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का मौसम फिलहाल खुश रहेगा। प्रदेश का सबसे अधिक ठंडा जिला अंबिकापुर रहा और सबसे ज्यादा गर्म जिला राजनंदगांव रहा, जिसका तापमान लगभग 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा।

सबसे गर्म रहा यी जिले

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनंदगॉव जिला रहा, जिसका तापमान 28 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चली। पेंड्रारोड और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button