छत्तीसगढ़रायपुर

VIP रोड के होटल में इस हालत में थी दो विदेशी महिलाएं, पुलिस के पहुचंते ही मचा हड़कंप, कमरे की हालत देख हर कोई रह गया हैरान

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले कुछ समय से विदेशी नागरिकों का आना-जाना बढ़ा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से कई बार विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जाता है। एक बार फिर प्रदेश की राजधानी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है |

पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को लिया हिरासत मे

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां तेलीबांधा थाना पुलिस ने VIP रोड स्थित एक होटल से दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाऐं खुद को उज़्बेकिस्तान का निवासी बता रही है। दोनों ही महिलाएं बिना पासपोर्ट और वीजा के रायपुर में रह रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और IB के साथ मिलकर दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

VIP रोड में उज्बेकिस्तान की महिला ने किया था एक्सीडेंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ समय पहले ही राजधानी के VIP रोड में एक उज्बेकिस्तान की महिला ने तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयंकर थी की युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने महिला और उसके साथ एक वकील को गिरफ्तार किया था। कुछ महीने की सजा काटने के बाद दोनों ही जेल से छूट गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button