छत्तीसगढ़महासमुंद

भोलेनाथ की नगरी सिरपुर धाम में आस्था और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

महासमुंद : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ की नगरी सिरपुर धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महानदी तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और मिट्टी से 12 ज्योतिर्लिंग बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर अपने परिवार, गांव और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा सिरपुर धाम शिवमय नजर आया। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए। भक्ति गीतों और शिव भजनों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि भी शिवपुरी धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की तथा आयोजन की सराहना की। आयोजन समिति द्वारा आए हुए भक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

“महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। हम सभी के सुख-समृद्धि और क्षेत्र के विकास के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं।” कुल मिलाकर महाशिवरात्रि पर सिरपुर धाम में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button