छत्तीसगढ़राजनांदगांव

तालाब किनारे दादी की कुल्हाड़ी से हत्या: टोना-टोटका के शक में 20 साल के पोते ने गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

राजनांदगांव : जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के पांडरवानी गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 20 वर्षीय युवक ने अपनी रिश्ते की दादी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

घटना 15 फरवरी दोपहर की है। गांव में तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था, जहां 55 वर्षीय सुको बाई भी काम करने पहुंची थी। भोजन अवकाश के दौरान सभी लोग तालाब किनारे बैठे थे, तभी आरोपी निलेश यादव मौके पर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। गर्दन पर लगातार वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

टोना-टोटका के शक में की वारदात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक अपनी दादी पर टोना-टोटका करने का संदेह करता था। इसी रंजिश के चलते उसने दिनदहाड़े हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पाटनखास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

पुलिस के अनुसार

हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button