
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के खातों में फर्जी मृत्यु दावा लगाकर करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना पाटन थाना क्षेत्र की है।
कैसे हुआ खुलासा
झारखंड के बोकारो स्थित HDFC Bank के प्रबंधक ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि NPS खातों में मृत्यु का दावा लगाकर बड़ी राशि निकाली गई है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ — जिन लोगों को दस्तावेजों में मृत दिखाया गया था, वे सभी जिंदा मिले।
ठगी का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्ग का एक ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालक लोगों के आधार, पैन और बैंक डिटेल लेकर जाली दस्तावेज तैयार करता था।
- अधिकतर पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारी थे
- गलत पते और अमान्य QR कोड लगाए जाते थे
- खातों में संदिग्ध लेन-देन मिला
बैंक कर्मचारी की भूमिका
मामले में HDFC Life के पूर्व कर्मचारी पर भी आरोप लगा है।उसने अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज अपलोड किए और गलत सत्यापन कर भुगतान पास करवाया।
पुलिस कार्रवाई
- एक आरोपी गिरफ्तार
- दूसरा फरार
- डिजिटल रिकॉर्ड और खातों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि यह संगठित साइबर-आर्थिक अपराध हो सकता है और अन्य मामलों से भी कनेक्शन तलाशा जा रहा है।



