छत्तीसगढ़रायगढ़

वेलेंटाइन डे पर नाबालिग प्रेमिका और सहेली को जंगल ले जाकर दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वेलेंटाइन डे के दिन एक युवक द्वारा नाबालिग प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ जंगल में दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मोबाइल से दोस्ती, शादी का झांसा

पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान दिसंबर 2025 में आरोपी ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।

14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) को आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता अपनी नाबालिग सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची, जहां अटल चौक में आरोपी अपने साथी जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल से उन्हें लेने आया।

जंगल ले जाकर वारदात

चारों लोग सोनाजोरी क्षेत्र पहुंचे और रात में जंगल की ओर चले गए। आरोप है कि वहां मुख्य आरोपी ने पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म किया और फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button