क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

17 साल की नाबालिग से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर दिया घटना को अंजाम, आरोपियों ने लड़की का गला घोंटा….मरा समझकर जंगल में फेंका

जशुपर। जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाटक देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग को रास्ते मेें 2 युवकों ने लिफ्ट देेने के बहाने अगवा कर पहले तो गैंगरेप किया। उसके बाद पीड़िता का गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। देर रात राहगीरों की मदद से पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ गैंगरेप की ये वारदात बागबहार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 16 फरवरी की रात नाबालिग लड़की गांव के पास हो रहे नाटक को देखकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में 2 युवक उसे घर पहुंचा देने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को अगवा कर जबरजस्ती जंगल की तरफ ले गए। जहां दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।

घटना के बाद आरोपियों ने लड़की का गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। इस घटना में दम घुटने से बेहोश पीड़िता को मरा समझकर आरोपी उसे जंगल के पास ही फेंककर फरार हो गये। देर रात राहगीरों ने उसे जंगल किनारे बेहोश पड़ा देखा। जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

रात भर पीड़िता के परिजन खोजते रहे, पीड़िता ने मां को बतायी आपबीती

नाटक देखने के नाम से घर से निकली नाबालिग के घर नही लौटने पर परिजन और रिश्तेदार देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे। इस बीच पीड़िता के बेहोशी के हालत में जंगल के पास मिलने की खबर परिजनों को मिली। जिसके बाद वे अपनी बेटी से मिल सके। घटना के बाद दहशत में आई पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इस जानकारी के बाद परिजनों ने थाने में इस घटना की जानकारी देकर शिकायत दर्ज करायी। वहीं पीड़िता की चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button