
तिल्दा-नेवरा में नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार ।
तिल्दा-नेवरा : तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नगर के वार्ड क्रमांक 22 निवासी हर्ष सोनी को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सासाहोली अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी में उसके बैग से 2 किलो 250 ग्राम गांजा और 480 नग प्रतिबंधित नाइट्रोशन टेबलेट बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बिक्री हेतु ग्राहक तलाशना स्वीकार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी वार्ड से 70 किलो गांजा व नशीली टेबलेट के साथ एक महिला भी पकड़ी गई थी।




