छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

अंधविश्वास में हत्या, जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। जिसकी आरोपियों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात गीदम थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले अमित लेकामी और दशमु के घर पर पिछले एक साल के अंदर परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों की मौत को लेकर उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था। इसी शक में एक दिन पहले दोनों चचेरे भाई अमित लेकामी और दशमु हत्या की मंशा से मेहरू यादव के घर में घुस गए।

दोनों ने धारदार चाकू से मेहरू यादव का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर कार्रवाई करते हुए दोनों चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button