नेशनल/इंटरनेशनल

अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक कर पाएंगे दूसरा सिलेंडर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग से दुनिया के कई देशों में इसका असर देखने को मिल रहा है। दुनिया भर में बदलते हालात और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में LPG Cylinder की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है।

सरकार ने बदल दिया नियम

जानकारी के मुताबिक, कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है। स अफरा-तफरी और स्टॉक दबाने की आदत को रोकने के लिए बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब आप एक सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन से पहले दूसरी बुकिंग नहीं कर पाएंगे। वहीं सरकार ने रिफाइनरियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी नहीं होगी बढ़ोतरी

वहीं वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जाएगी। सरकारी सूत्रों ने यह बात कही। अधिकारियों ने कहा कि सरकार वैश्विक तेल बाजारों पर नजर रख रही है, लेकिन खुदरा ईंधन की कीमतों में तत्काल वृद्धि की कोई योजना नहीं है। ऐसी संभावना है कि तेल विपणन कंपनियां फिलहाल मौजूदा लागत दबाव को वहन करेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button