
रायपुर। रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मौजूदगी और मजबूत होने वाली है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ED का दफ्तर बनेगा।
दरअसल ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए करीब 4000 स्क्वायर फीट जगह मांगी थी। इसके बाद नगर निगम की MIC बैठक में फैसला लिया गया कि खाली पड़े इस बंगले को ED को दे दिया जाए।
ये बंगला काफी समय से खाली पड़ा था, लेकिन अब इसमें रौनक लौटेगी। ग्राउंड फ्लोर पर कई बड़े कमरे और ऊपर हॉल जैसी सुविधाएं हैं, जिससे इसे आसानी से ऑफिस में बदला जा सकता है।
सिर्फ ED ही नहीं, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी बड़ा फैसला हुआ है। कोटा मुक्तिधाम के सामने बने सामुदायिक भवन को अस्थायी ऑफिस के तौर पर देने की मंजूरी मिल गई है।
महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। अब साफ है कि रायपुर में जांच एजेंसियों और प्रशासन की पकड़ और मजबूत होने जा रही है।



