आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

आरंग। महानदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। युवक के शरीर पर किसीभी प्रकार से चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है।हिंदू धर्म

जानकारी के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे 18 वर्षीय युवक की लाश देखी गई। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल पिता राजाराम पाल (18 वर्ष), के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।

व्हाट्सएप मैसेज से खुला अहम सुराग
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर काफी परेशान था। मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी तकलीफों का जिक्र किया था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

दोस्त के साथ निकला, फिर अचानक हुआ लापता
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेमलाल पाल बीते शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, इसी दौरान उसका दोस्त वहां से आगे निकल गया। इसके बाद से ही प्रेमलाल का कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह महानदी पुल के नीचे युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। युवक की संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button