आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

सरस्वती शिशु मंदिर खौली के छात्र सुशांत निर्मलकर का नवोदय विद्यालय में चयन

आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर खौली के छात्र सुशांत निर्मलकर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, माना कैम्प (रायपुर) की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। सुशांत का चयन कक्षा छठवीं के लिए हुआ है।

सुशांत, पिता जोहनलाल निर्मलकर (पंच ) एवं माता कुशमलता निर्मलकर के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है। सुशांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग तथा वेदांश (कोच) को दिया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेम लता चंद्राकर,ग्राम के सरपंच राजू टंडन,उपसरपंच मुकेश चंद्राकर, मोहन सर, चंद्रहास चंद्राकर डॉ राकेश चंद्राकर आदि ने सुशांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय में स्थान बनाना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button