
रायपुर। राजधानी रायपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जमीन के नीचे दफन एक युवक की लाश मिली। चौंकाने वाली बात ये थी कि शव का एक हाथ और एक पैर मिट्टी के बाहर दिख रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कराई। जैसे ही शव बाहर निकाला गया, मामला और गंभीर हो गया। शुरुआती जांच में साफ लग रहा है कि युवक की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया था।
मृतक की पहचान हाथ में बने टैटू से हुई नाम सामने आया नितेश बत्रा। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव की है, जहां सुनसान जगह पर यह पूरी वारदात अंजाम दी गई।
अब सवाल यही है, किसने और क्यों इस युवक को मारकर दफनाया? पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है।



