छत्तीसगढ़रायपुर

धार्मिक जुलूस में जमकर हंगामा, दो पक्षों में झड़प

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित मोमिनपारा में धार्मिक जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की स्थिति बन गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव फैल गया और मामला थाने तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, धार्मिक जुलूस को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग आजाद चौक थाने पहुंच गए और घेराव कर विरोध जताया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने तलवार से हमला किया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button