छत्तीसगढ़राजनांदगांव

IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

राजनांदगांव। आईपीएल सट्टे पर राजनांदगांव पुलिस ने एक फार्म हाउस से संचालित हाईटेक रैकेट को ध्वस्त किया। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, कार सहित करीब 20 लाख रुपए को जब्त किया। बताया गया कि हर गेंद पर लाखों का दांव लग रहा था। संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई। साथ ही कई आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी उजागर किया। पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राईक में बड़ी सफलता पाते विभिन्न सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई में 9 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार एएसपी कीर्तन राठौर की निगरानी में सायबर सेल, घुमका बसंतपुर एवं लालबाग थाना की विभिन्न टीमों द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की। एक साथ विभिन्न टीम चिन्हांकित सटोरियों पर वार के लिए पहुंची। कृषि फार्म में हाईटेक व्यवस्था के साथ ऑनलाइन सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा था। ग्राम खैरझिटी स्थित कृषि फार्म में रेड कार्रवाई कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

कोड भाषा में लिख रहे थे हिसाब-किताब-

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सांई एप के जरिये हर बाल और ओवर पर दांव लगवाया जाता था। आरोपियों द्वारा मोबाइल, लैपटॉप एवं साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। साथ ही कोड भाषा में सट्टा लेखन कर हिसाब-किताब रखा जा रहा था। पुलिस ने 1 नग लैपटॉप मय चार्जर, 9 नग मोबाइल फोन, 1 नग सट्टा लेख कॉपी, 1 नग होंडा सिटी कार, 1 नग कार, नगदी 900 रुपए, सट्टा-पट्टी में दर्ज राशि 768000 रुपए कुल जब्ती 20 लाख 23 हजार 950 रुपए को जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं धारा 111 संगठित अपराध, आईटी एक्ट की धारा 66 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों में शामिल-

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना घुमका क्षेत्र के आरोपियों में नितिन उर्फ लिंबू उर्फ मुंकू नेपाली 45 वर्ष निवासी गौरीनगर, अमित सोनी वार्ड नं. 38 सोनारपारा शीतला मंदिर के पास, रियाज खान 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 31 कंचनबाग अटल आवास, चंद्रशेखर सिन्हा 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 खैरझिटी एवं जसमीत सिंह 45 वर्ष निवासी मानेवाराए नागपुर शामिल हैं। वहीं बसंतपुर थाना क्षेत्र के आरोपियों में सागर सोनकर 38 वर्ष निवासी सोनकरपारा नंदई, राहुल सोनकर 39 वर्ष निवासी सोनकरपारा नंदई तथा लालबाग थाना के आरोपी तीजूराम साहू 51 वर्ष निवासी ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव व तुषार साहू 19 वर्ष निवासी ग्राम सिंघोला शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button