आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

देवांगन समाज का भव्य वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल को भानसोज में , कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल 

देवांगन समाज का भव्य वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल को भानसोज में , कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल 

आरंग। जिला रायपुर अंतर्गत कोरासी राज देवांगन समाज का भव्य वार्षिक अधिवेशन दिनांक 12 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल परिसर ग्राम भानसोज (आरंग )में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री -कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व अनुसूचित जाति विकास छत्तीसगढ़ शासन होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन व जिला देवांगन समाज रायपुर के अध्यक्ष भगवती देवांगन होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संतराम देवांगन अध्यक्ष कोरासी राज देवांगन समाज करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अमर लाल मांडले सभापति जनपद पंचायत आरंग व जगमोहन बघेल सरपंच ग्राम पंचायत भानसोज होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला देवांगन समाज के सचिव मनोहर देवांगन व सह सचिव रवि देवांगन विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्य आकर्षण का केंद्र आईएएस अधिकारी अश्वनी देवांगन को समाज के द्वारा समाज के गौरव के रूप में “मां परमेश्वरी रत्न”से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का शुरुआत सुबह 9 बजे से मां परमेश्वरी पूजा व वंदना के साथ शुरू होगा। तत्पश्चात अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार, समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मैडल से सम्मानित करना,राज के प्रत्येक गांव के ग्रामीण अध्यक्ष का सम्मान, कोषाध्यक्ष द्वारा आय -व्यय विवरण प्रस्तुत करना, सामाजिक प्रस्ताव व चर्चा एवं सामाजिक प्रकरणों की सुनवाई किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन कोरासी परिक्षेत्र के सचिव सोहन लाल देवांगन समोदा के द्वारा किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोहर देवांगन, संतराम देवांगन सोहन लाल देवांगन,तिलक देवांगन, लेखराम देवांगन, सोमनाथ देवांगन, गुमान देवांगन,रेखराज देवांगन ,डाकेश्वर देवांगन, अर्जुन देवांगन, रमाकांत देवांगन,किरण कुमार देवांगन,अभय देवांगन,नुकेश देवांगन, कुमार देवांगन, नंदकुमार देवांगन, महिला प्रकोष्ठ राजेश्वरी देवांगन, पूर्णिमा देवांगन,अनिता देवांगन,समाज सेवक सरजू देवांगन,कोरासी परिक्षेत्र के सभी गांव के ग्रामीण अध्यक्ष व देवांगन समाज भानसोज एवं कोरासी राज देवांगन समाज के सभी सदस्य गण भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। साथ ही अन्य राज (परिक्षेत्र) के पदाधिकारी गण की उपस्थिति रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button