खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

खरोरा में होली हॉर्ट स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बच्चे बाल-बाल बचे

खरोरा में होली हॉर्ट स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बच्चे बाल-बाल बचे

खरोरा। रायपुर के खरोरा में तिल्दा रोड में चिकन मार्केट के सामने होली हार्ट स्कूल की बस एक बच्चे को उतारने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को रगड़ते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस का गेट पूरी तरह उखड़कर नीचे गिर गया। बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चे इस घटना से बुरी तरह सहम गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बच्चों को संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया।

खरोरा थाने से 300 मीटर दूर हुई घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना खरोरा थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button