
रायपुर। सरकार ने तेल बाजार में बड़ा गेम खेल दिया है। डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को अचानक 21.5 रुपये से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। यानी अब बाहर भेजना महंगा, देश में रखना सस्ता।
सिर्फ डीजल ही नहीं, जेट फ्यूल (ATF) पर भी झटका दिया गया है। इसकी एक्सपोर्ट ड्यूटी 29.5 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकार का सीधा मकसद साफ है देश के अंदर तेल की कमी न हो और कीमतें कंट्रोल में रहें। क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी हाई हैं और अनिश्चितता बनी हुई है। लेकिन इस फैसले से तेल कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है, खासकर वो कंपनियां जो विदेशों में डीजल और जेट फ्यूल सप्लाई करती हैं।



