
बिलासपुर। बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर देर रात एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को हैरान कर दिया। रात करीब 12 बजे स्कूटर पर सवार एक युवक और युवती की हरकतें राहगीरों की नजर में आ गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती स्कूटर पर सामान्य तरीके से नहीं बैठी थी, बल्कि उसके बैठने के तरीके को देखकर लोग चौंक गए और सड़क पर चर्चा शुरू हो गई।
यह मामला सोशल मीडिया और शहर में बहस का विषय बन गया है। कुछ लोगों ने इसे ट्रैफिक नियमों और सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन बताया, जबकि कई नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बना रहे। अब लोग प्रशासन से सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



