कोरबाछत्तीसगढ़

CG CRIME: चोर पर टूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रस्सी से बांधकर की पिटाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोर को चोरी की तालीबानी सजा मिली है। ग्रामीणों ने शातिर चोर को ना सिर्फ रंगे हाथों पकड़कर उसे रस्सी से बांध दिया, बल्कि उसकी जमकर पिटाई भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।

यह पूरा मला कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मोहनपुर और आसपास के इलाकों में पिछले लंबे समय से मवेशियों और खेतों से बोर पंप चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थीं चोर के पकड़े जाते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने चोर को रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी चोर तिवरता गांव का रहने वाला है। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसको कटघोरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

आज घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो चोरों की बाइक रास्ते में आए एक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक चोर तो मौका पाकर भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरे शातिर चोर को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button