Uncategorized
हार के बाद टीएस सिंहदेव का ट्वीट, कहा, छत्तीसगढ़ की जनता…

रायपुर : विधानसभा चुनाव मतगणना के परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. टीएस सिंहदेव ने हार के बाद ट्वीट किया है। टीएस ने ट्वीट करते हुए लिखा, छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा।
अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा। बताते चले कि, इस विधानसभा चुनाव में मंत्री टीएस सिंहदेव को 94 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। बता दें कि संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं।