राशिफल

Horoscope Today, Aaj ka Rashifal : आज का दिन इन राशि के लिए लाभदायक, परिवार के साथ यादगार रहेगा यह समय, पढ़ें राशिफल

आज 29 सितंबर रविवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना और ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से यह बता रहा है कि मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातक विशेष रूप से भाग्यशाली रहेंगे। इनको आज शनि के कुंभ राशि में होने से शश राजयोग का लाभ मिलेगा।

मेष दैनिक राशिफल

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से पंचम भाव में हो रहा है चंद्रमा का गोचर आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिए शुभ फलदायी है। आपको आज व्यापार में खूब लाभ होगा। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज कमाई आपकी अच्छी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज के दिन वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपको आज मान सम्मान भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपमें आज भौतिक सुख साधनों के प्रति चाहत बढने वाली है जिससे आप आज कुछ अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। अपने लिए आज आप कोई गैजेट भी खरीद सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल

मिथुन राशि के जातक आज मानसिक उलझन में रहेगा। अपने बजट और खर्च को लेकर आज सोच विचार में रह सकते हैं। काम की व्यस्तता की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। मानसिक रूप से आज आपकी परेशानी बनी रह सकती है। आपको आज किसी संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आज कर्क राशि के जातको को कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। साथ ही आज आपकी कोई चल आ रही परेशानी भी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी स्नेह सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेमी के लिए आज आप कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। पिता और पिता समान व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों का मनोबल आज बढा रहेगा। आप आत्मविश्वास और साहस के साथ आज काम करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सफलता मिलेगी। आप आज घर के रखरखाव और मरम्मत पर धन खर्च कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ दिलांएगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। आप आज किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। लंबे समय से आपका रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

तुला राशि के सितारे बता रहे है कि, आज आपको भाग्य कम प्रयास में ही अधिक लाभ प्रदान करेगा। आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको आज कारोबार में लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। शाम के समय आज आप परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज अपने क्रोध और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। क्योंकि ईगो की वजह से आपका आज किसी न किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आपको आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी से जिद नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी छवि खराब होगी और बात आपके मान सम्मान तक आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातक आज उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको आज आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। शाम के समय आज आप किसी शुभ उत्सव में शामिल हो सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों से आपका तालमेल बना रहेगा और इनसे आपको सहयोग भी मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शुभ और आनंददायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आज आप इस मामले में आगे बढ़ सकते हैं.

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन शनि कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आपको आज पूर्व में किए किसी काम का सुपरिणाम प्राप्त होगा। आप आज मित्रों और संबंधियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

मीन दैनिक राशिफल

मीन राशि के लिए आज सितार बता रहे हैं कि आपका दिन आज कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखे। आपको आज आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। कारोबार में आज आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button