छत्तीसगढ़रायपुर

CM विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर दौरे पर : मुख़्यमंत्री निवास में लिए महत्वपूर्ण बैठक, सत्य साई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन…

रायपुर। सबसे पहले मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक लिए, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल, नवा रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सत्य साई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः स्पष्ट करेंगे।

मुख्यमंत्री का काफिला दोपहर 1:40 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से नवा रायपुर के लिए रवाना हुए और 2:00 बजे सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल पहुँचे। उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री अस्पताल में मौजूद अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किये। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

यह कार्यक्रम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास और नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3:00 बजे कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button