नेशनल/इंटरनेशनल

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान दर्ज, जल्द होगी रणवीर की पेशी

मुंबई: मुंबई पुलिस कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जांच कर रही है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों का बयान दर्ज किया गया हैं।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया को भी एक-दो दिन में पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई में इस मामले की जांच कर रही है।

गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इलाहाबादिया और समय रैना सहित 40 से अधिक लोगों को तलब किया है। रणवीर इलाहाबादिया ने शो में माता-पिता और परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियां इस पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और शो के जजों सहित अन्य लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button