छत्तीसगढ़दुर्ग

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां पूरी, 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

दुर्ग। नगर निगम चुनाव के तहत 11 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब दुर्ग शहर और अन्य 6 निकायों के भाग्य का फैसला 15 फरवरी को होगा। मतगणना सुबह 9 बजे से भारती विश्वविद्यालय में शुरू होगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मतगणना के लिए कुल 322 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां हर टेबल पर तीन कर्मी मतगणना और टेबुलेशन का कार्य करेंगे। प्रक्रिया की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी, जिसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक अधिकांश परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिससे नगर निगम के महापौर और वार्डों के पार्षदों के नाम सामने आ जाएंगे।

भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी टक्कर

दुर्ग नगर निगम के महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच है। इसके अलावा जिले के अन्य निकायों अहिवारा, अमलेश्वर, धमधा, कुम्हारी, उतई और पाटन के अध्यक्ष पदों के लिए भी मतगणना होगी। मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button