
बता दें कि एसएसपी लाल उम्मेद सिंह आधी रात को शहर के दौरे पर निकले थे। इसी दौरान सुंदर नगर इलाके में यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडे सहित कई और लोग भी थे।
केक काटकर बीच सड़क पर आतिशबाजी करते देख एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं और आम रास्ता रोकने की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है।