
आरंग। जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत देवरी में भोलेश्वर साहू उप सरपंच चुने गए भोलेश्वर साहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को दो वोटो के अंतर से हराकर जीत हासिल किया है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि ग्राम पंचायत देवरी जनपद पंचायतआरंग में पीठासीन अधिकारी अश्विनी कोसले के द्वारा उपसरपंच का चुनाव संपन्न कराया गया। ग्राम देवरी में कुल 11 पंच, 1 सरपंच मिलकर 12 मत होते हैं उपसरपंच चुनाव में चार दावेदार थे जिसमें से भोलेश्वर/ अशोक कुमार को 6 मत प्राप्त हुए देवकी /दयालु राम यादव को 4 मत और अन्य को एक-एक मत प्राप्त किये जिसमें भोलेश्वर साहू को 2 मतों से विजय प्राप्त हुए। भूलेश्वर साहू ग्राम पंचायत देवरी के पूर्व में सन 2015 से 2020 तक उपसरपंच थे वर्तमान में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भी हैं।