IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा…

IND vs NZ Final, ICC Champions Trophy 2025 Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आज भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है।
बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने थी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे भारत ने हासिल कर लिया है।
भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कीवियों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया है। चैंपियंस ट्रॉफी की इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई है। 2002, 2013 के बाद तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है।