छत्तीसगढ़जगदलपुर

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उठाई समस्याओं की आवाज, जिला अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय में रविवार को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में संघ के पदाधिकारियों ने बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार पर मनमानी, दादागिरी और कर्मचारियों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अजय परिहार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया, महिला कर्मचारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए संघ के लेटर पैड का गलत इस्तेमाल किया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने संघीय संविधान के नियमों का उल्लंघन करते हुए लगातार तीन कार्यकाल तक पद पर कब्जा बनाए रखा और मनमाने ढंग से पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों से अजय परिहार को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ में असंतोष बढ़ सकता है। पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनके आरोपों को नजरअंदाज किया गया तो वे मजबूरन प्रमाणों के साथ खुलासा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button