सुशासन तिहार के आखिरी दिन नरदहा के ग्राम प्रमुख अनिल टंडन ने शासन से किया विभिन्न मांग

आरंग : सुशासन तिहार 2025 छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक महत्त्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना, विकास कार्यों में गति लाना और जनता एवं सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है, इसी कड़ी में अंतिम दिन विभिन्न मांग को लेकर राजधानी से लगे ग्राम पंचायत नरदहा के ग्राम प्रमुख अनिल टंडन ने शासन से निम्न मांग रखा…
1. ग्राम पंचायत नरदहा के लिए खेलकूद हेतु खेल मैदान आरक्षित व बनाने की आशिम कृपा।
2. ग्राम पंचायत नरदहा में भव्य प्रवेश द्वार बनाने की कृपा करे।
3. ग्राम पंचायत नरदहा में अत्याधिक मात्रा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की कृपा करे।
4. ग्राम पंचायत नरदहा में शासकीय भूमि को अवैध कब्जा करके उसे बेचा जा रहा है, जिसे रोकने हेतु उचित कार्यवाही करने की कृपा करे।
5. ग्राम पंचायत नरदहा में ज्ञान गंगा स्कूल से लेकर आरंभ स्कूल तक स्पीड ब्रेकर बनाने की कृपा करे।
6. ग्राम पंचायत नरदहा फोर लाइन रोड ज्ञान गंगा स्कूल से लेकर प्रभु राम जी के ननिहाल कौशल्या माता मंदिर तक स्ट्रीक लाइट लगाने की कृपा करे।
7. राजधानी से लगे हमारे ग्राम पंचायत नरदहा से होकर चन्द्रखुरी कौशल्या माता मंदिर तक सिटी बस संचालित करने की कृपा करे।
8. ग्राम पंचायत नरदहा में शासकीय महाविद्यालय संचालन करने की कृपा करे।
9. ग्राम पंचायत नरदहा में शासकीय लाइब्रेरी भवन बनाने की कृपा करे।
10. ग्राम पंचायत नरदहा में सर्व समाज हेतु भव्य भवन निर्माण करने की कृपा करे।
11. वादा अनुरूप सचिवों को शासकीय करने की कृपा करे।
12. ग्राम पंचायत नरदहा के नया आबादी में पानी टंकी बनाने की कृपा करे जिससे आम जानो में पानी की समस्या दूर हो सके।
13. रोजगार सहायक का नियमतीकरण की मांग ।
ग्राम पंचायत हित में मांग रखे ।