ब्रेकिंग: चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, कई घायल

हैदराबाद। हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से अब तक करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। तेलंगाना अग्नि आपदा प्रतिक्रिया आपातकाल और नागरिक सुरक्षा ने इसकी जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, कई लोग बेहोश मिले और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया है कि आग लगने की घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई, लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि, इसकी संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि ,मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के एक विधायक ने पत्रकारों को बताया कि, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
https://x.com/AHindinews/status/1923995698803994772?t=pRSbye19bMi97OBCpdupEQ&s=19