राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 23/05/2025 शुक्रवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ

. !! श्री राधे !! 
🕉️ राधारमणम हरे हरे 🕉️
दैनिक पंचांग

दिनांक:- 23/05/2025, शुक्रवार
एकादशी, कृष्ण पक्ष,
ज्येष्ठ
(समाप्ति काल)

तिथि——– एकादशी 22:29:17 तक
पक्ष———————— कृष्ण
नक्षत्र——— उo भाo 16:01:32
योग————– प्रीति 18:35:34
करण————– बव 11:54:17
करण———- बालव 22:29:17
वार———————- शुक्रवार
माह———————— ज्येष्ठ
चन्द्र राशि—————— मीन
सूर्य राशि—————– वृषभ
रितु———————— ग्रीष्म
आयन—————— उत्तरायण
संवत्सर—————– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर)————– सिद्धार्थी
विक्रम संवत————— 2082
गुजराती संवत————– 2081
शक संवत—————— 1947
कलि संवत—————– 5126
सूर्योदय————– 05:27:55
सूर्यास्त————— 19:04:19
दिन काल———— 13:36:24
रात्री काल———— 10:23:13
चंद्रास्त————– 15:00:55
चंद्रोदय—————- 26:55:34
लग्न—- वृषभ 7°55′ , 37°55′
सूर्य नक्षत्र————— कृत्तिका
चन्द्र नक्षत्र——— उत्तरा भाद्रपदा
नक्षत्र पाया——————- ताम्र

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

झ—- उत्तरा भाद्रपदा 10:30:45

ञ—- उत्तरा भाद्रपदा 16:01:32

दे—- रेवती 21:30:30

दो—- रेवती 26:57:43

 

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

अपरा एकादशी व्रत (सर्वेषां)

सर्वार्थ,अमृत सिद्धि योग 16:01 से

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

निविषेणापि सर्पेण कर्तव्या महती फणा ।
विषमस्तु न चाप्यस्तु घटाटोप भयंकरः ।।
।।चाo नी o।।

यदि नाग अपना फना खड़ा करे तो भले ही वह जहरीला ना हो तो भी उसका यह करना सामने वाले के मन में डर पैदा करने को पर्याप्त है. यहाँ यह बात कोई माइना नहीं रखती की वह जहरीला है की नहीं.

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

अनिष्टमिष्टं मिश्रं च त्रिविधं कर्मणः फलम्‌ ।,
भवत्यत्यागिनां प्रेत्य न तु सन्न्यासिनां क्वचित्‌ ॥,

कर्मफल का त्याग न करने वाले मनुष्यों के कर्मों का तो अच्छा, बुरा और मिला हुआ- ऐसे तीन प्रकार का फल मरने के पश्चात अवश्य होता है, किन्तु कर्मफल का त्याग कर देने वाले मनुष्यों के कर्मों का फल किसी काल में भी नहीं होता॥,12॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष राशि –
सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन अन्य दिनों की तरह गतिमान नहीं रहेगा। आपके कामों का विरोध हो सकता है। पुराना रोग सर उठा सकता है। आपके अथक प्रयासों के बाद भी कोई बड़ी समस्या आपकी परेशानियों का सबब बनेगी। नई कार्य योजनाओं पर विचार करेंगे। आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। समय आ चुका है कि आप अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करें। यश ,प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती रहेगी। रूके हुए कार्य गतिमान होंगे। आज के दिन इन्वेस्टमेंट का प्लान बना सकते हैं।नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

वृषराशि –
सितारों का संकेत है कि आज का दिन आपका मन ईश्वर में लगेगा। ऐसे योग बन रहे हैं कि आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो। लेकिन इन सब के बीच आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यधिक आवश्यक होगा। धैर्य रखकर कार्य करना उचित होगा। किसी भी विवाद में अपने को ना डालें। बिजनेस में ग्रोथ का समय आ चुका है। बिजनेस पर फोकस रखने से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज के दिन आनंदमय रहेगा।

मिथुन राशि –
सितारों का संकेत है कि आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में संपादित करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। बहुमूल्य वस्तुएं खो सकती हैं। सुख वैभव के साधन जुटाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना आपके लिए उचित होगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिसके लिए बाद में आपको ग्लानि हो। आज के दिन आप पर नेगेटिविटी प्रभावी रहेगी।

कर्क राशि –
सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन कोई भी बात सोच समझकर के बोलें नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ आज का दिन शानदार बीतेगा। बिजनेस में लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए उचित समय आ चुका है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य गति से गतिमान रहेगा।

सिंह राशि –
सितारों का संकेत है कि आपके संघर्ष के समाप्त होने का अनुकूल समय आ चुका है। आपके प्रयासों के फलीभूत होने का अद्भुत अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। बिजनेस में मन मुताबिक लाभ प्राप्त करने का सुंदर समय आ चुका है। परिवार के प्रति आपका कमिटमेंट प्रशंसित होगा।

कन्या राशि –
सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी पार्टी में जा सकते हैं आज के दिन आपको मन मुताबिक लंच व डिनर करने का मौका मिलेगा। कन्या राशि के स्टूडेंट्स सक्सेस हासिल करेंगे। आज के दिन विवादों से नाता आपको परेशानी में डाल सकता है।

तुला राशि –
यह बात जान लें कि प्रत्येक दिन अन्य दिनों से अलग होता है। मन मुताबिक परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। आज के दिन आपका ध्यान भटक सकता है। सफलता के लिए प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय अपने स्व विवेक से करें। व्यर्थ की बातों में ध्यान देना आपके लिए उचित नहीं है। लाभ प्राप्त करने का अवसर आ चुका है।

वृश्चिक राशि –
स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बहुमूल्य वस्तुएं संभाल कर रखें। चिंता व तनाव से आपका चोली -दामन का साथ होगा। आपके बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यश, प्रतिष्ठा सम्मान की प्राप्ति होगी। धन का आगमन सुचारू रूप से बना रहेगा।

धनु राशि –
सितारों का संकेत है कि किसी भी विवाद से दूर रहना आपके लिए अच्छा होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सितारे कह रहे हैं कि आप शॉर्टकट में धन कमाने से बचें। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लेना उचित होगा।

मकर राशि –
सितारे कह रहे हैं कि आपका डिसीजन मेकिंग पावर कमजोर रहेगा। इसलिए अच्छी तरह से सोच विचार करके ही निर्णय लें। स्वास्थ्य का पाया आज के दिन कमजोर है। कोई अप्रत्याशित धन लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। बिजनेस में मन- मुताबिक लाभ प्राप्त करेंगे। किसी अनहोनी के आशंका से घिरे रहेंगे।

कुंभ राशि –
यश और प्रतिष्ठा देने वाला समय आ चुका है। कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे किसी के मन में ठेस पहुंचे। व्यापार- व्यवसाय में लाभ होगा। लंबे समय से किसी योजना में कार्यरत हैं तो उसमें सफलता के योग बन रहे हैं। आज के दिन बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें।

मीनराशि –
लंबे समय से अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर के काम में फोकस करना आपके लिए हितकर होगा। इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच सकते हैं। आज के दिन आलस्य आपका परम शत्रु होगा। पूर्ण मनोयोग से किए गए कार्यों में सफलता सुनिश्चित है।

🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर, पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button