
झीरम घाटी के शहीदो को कांग्रेसियों ने किए श्रद्धांजलि अर्पित
आरंग। झीरम घाटी हमले मे शहीदों को राजीव भवन आरंग में श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किये। 25 मई 2013 में कांग्रेस के काफिले पर नक्सलियों का हमला में 32 लोगों की जान गई थी, बस्तर टाइगर कहे जाने वाले महेंद्र कर्मा पर 100 से अधिक गोली दागी गई थी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का शहीद होना छत्तीसगढ़ राज्य के बेहतरीन नेतृत्वकर्ता खो दिये, नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्या चरण शुक्ला, उदय मुदलियर जैसे प्रथम पंक्ति के नेताओ का शहीद होना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में से प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, चंद्रशेखर चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका आरंग, खिलेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, मंगल मूर्ति अग्रवाल, शरद गुप्ता, शुभांशु साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस आरंग विधानसभा, अब्दुल कादिर, दीपक चंद्राकर, डॉ. के के भारद्वाज, राममोहन लोधी, तुलसी भाई पटेल, सादिक बैलिन, शहीद रज़ा, सागर जोशी, गुप्ता, उमेंद्र कुर्रे, मंजू चंद्राकर, सौमिया सोनी, अशोक चौहान, तोरन साहू, दिलीप कुर्रे, अमन रज़ा, लेशकुमार साहू कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अनेक लोग उपस्थित थे।