आरंगछत्तीसगढ़

भिलाई के हिरऊराम यादव का जीवन निःस्वार्थ वृक्षारोपण के लिए पर्यावरण को समर्पित

भिलाई के हिरऊराम यादव का जीवन निःस्वार्थ वृक्षारोपण के लिए पर्यावरण को समर्पित

आरंग। ग्राम भिलाई के निवासी हिरऊ राम यादव, उम्र 62 वर्ष, अपने जीवन में अब तक 70 से 80 अधिक पेड़-पौधे लगा चुके हैं। उनका यह कार्य न केवल गाँव के तालाबों, मैदानों, श्मशान घाटों और सार्वजनिक स्थलों तक सीमित है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मौन और सच्ची सेवा है।

आज जब अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए पौधे लगाते हैं, तब हिरऊ राम यादव बिना प्रचार के, निःस्वार्थ रूप से यह कार्य कर रहे हैं। उनके लगाए गए ये पेड़-पौधे आज ऑक्सीजन देने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध कर रहे हैं। यह कार्य भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा उपहार है।

 

हिरऊ राम यादव का यह समर्पण समाज के लिए एक प्रेरणा है। उनका जीवन संदेश देता है कि पर्यावरण की सेवा के लिए कोई मंच या मान्यता नहीं चाहिए, बस एक सच्ची नीयत और कार्य के प्रति समर्पण चाहिए।

उनसे प्रेरणा लेते हुए, हम सभी को अपने जीवन में पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। जैसा कि वे दिखा चुके हैं —
“एक पेड़, हजारों साँसों का सहारा बन सकता है।”

आज गांव के युवा भी हिरऊ राम यादव से प्रेरित होकर पौधे लगा रहे हैं, और यह बदलाव आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर उदाहरण बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button