नेशनल/इंटरनेशनल

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के परिणाम जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2025 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता तय करने वाला यह परिणाम अब उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने प्राप्तांक, योग्यता स्थिति और विषय-वार कट-ऑफ अंकों की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा स्कोरकार्ड की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

कट-ऑफ अंक

सामान्य और जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए दोनों पेपरों में कुल 40% अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर श्रेणी के लिए यह सीमा 35% तय की गई है। कट-ऑफ विषय और श्रेणी के आधार पर अलग-अलग हैं।

परीक्षा में भागीदारी

इस सत्र में कुल 7,35,592 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विभिन्न दिनों में आयोजित परीक्षा में उपस्थिति 71 से 75 प्रतिशत के बीच रही।

रिजल्ट कैसे देखें

  • -आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • -“Result/Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • -आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • -स्कोरकार्ड देखें, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button