छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

नंदन इस्पात के मजदूर सड़क हादसे में घायल को उचित मुआवजे की मांग- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना

नंदन इस्पात के मजदूर सड़क हादसे में घायल को उचित मुआवजे की मांग- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना

तिल्दा : परसदा स्थित नंदन इस्पात कंपनी में कार्यरत एक मजदूर के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इलाज के लिए आर्थिक रूप से असमर्थ परिवार की मदद के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आगे आई है और कंपनी प्रबंधन से डब्ल्यूसी पॉलिसी के तहत बीमा लाभ दिलाने की मांग की है

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निनवा निवासी मंतराम साहू, पिता कार्तिक साहू, पिछले एक वर्ष से परसदा भूरसुदा स्थित नंदन इस्पात कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज फिटर के रूप में कार्यरत हैं। दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार की रात करीब 9 बजे वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर कंपनी से निकले थे। बताया जा रहा है कि लगभग 15 मिनट बाद अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है।

17 फरवरी को परिजन सहायता की मांग लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों से मिले। संगठन के प्रतिनिधि तत्काल कंपनी पहुंचे और प्रबंधन से चर्चा कर मजदूर को वर्कमैन कम्पनसेशन यानी WC पॉलिसी तथा ESIC पॉलिसी के अंतर्गत बीमा राशि से उपचार कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि नियमों के अनुसार ड्यूटी से एक घंटे पहले और ड्यूटी के एक घंटे बाद तक कर्मचारी बीमा कवरेज के दायरे में रहता है, ऐसे में घायल मजदूर को बीमा सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।

“हमारी मांग है कि कंपनी प्रबंधन तत्काल बीमा क्लेम प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित मजदूर का इलाज कराए और परिवार को आर्थिक राहत प्रदान करे। फिलहाल प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। वहीं मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button