आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

रसनी में राष्ट्रीय गौरव रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

रसनी में राष्ट्रीय गौरव रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

आरंग। भारत क्रांति मिशन द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय गौरव रथ यात्रा’ (14 से 19 फरवरी 2026) नासिक से प्रारंभ होकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए 19 फरवरी को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी। मंगलवार सुबह 9 बजे ग्राम रसनी स्थित चन्द्राकर समाज परिसर (नेशनल हाईवे सर्विस रोड, ओवरब्रिज के पास) में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर वतन चन्द्राकर के नेतृत्व में सैकड़ो समाज जनों ने यात्रा का गरिमामय स्वागत किया गया। यात्रा के साथ शिवाजी महाराज के वंशज भी शामिल हैं, जिनका समाज जनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अभिनंदन किया। आयोजकों के अनुसार लगभग 500 श्रद्धालुओं के साथ निकली यह रथयात्रा 19 फरवरी को पुरी पहुंचेगी, जहां शिवाजी महाराज के वंशजों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा जगन्नाथ पुरी में स्थापित की जाएगी।

यात्रा का उद्देश्य महाराज के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। रसनी उपक्षेत्र सामाजिक भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपक्षेत्र आरंग नगर के सामाजिक पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं आतिशबाजी के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जय भवानी, जय शिवाजी और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में पूर्व राज अध्यक्ष वतन चंद्राकर, शंकरलाल चंद्राकर, उपक्षेत्र अध्यक्ष खूबचंद चंद्राकर, के.के. भारद्वाज, दिनेश चंद्राकर, सतीश चन्द्राकर, मनोज चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, डोमार सिंह चंद्राकर, होरी चंद्राकर, जगमोहन चंद्राकर, सचिव भरत चंद्राकर, उमाशंकर चंद्राकर, अमन चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, विकास चंद्राकर, खुमेश चन्द्राकर, पारस चन्द्राकर, समीर चन्द्राकर, गौरव चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं युवा उपस्थित रहे। चन्द्राकर समाज द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत ने सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। आयोजन में उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button